Xiaomi एक बार फिर फोल्डिंग स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोट के अनुसार कंपनी 26 जून को शाम 7 बजे एक फुल इकोसिस्टम लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है, जहां वह Xiaomi Mi MIX Flip 2 को लॉन्च करेगी। आपको बतादे की इस फ्लिप फोन को ‘फुल स्कोर स्मॉल फोल्ड’ का नाम दिया गया है, और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिज़ाइन और फीचर्स से पर्दा उठा जिससे देखकर लोगो ने कहा यह क्या बना दिया है।
आपको बतादें की Xiaomi MIX Flip 2 अपने अनोखे डिज़ाइन और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की वजह से काफी चर्चा में है। इसकी मुख्य वजह इसमें दी गई, 4.01-इंच की M9 ल्यूमिनस मटेरियल की बाहरी (External) स्क्रीन है, जो 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है और 500 से ज्यादा हाई-यूज एप्लिकेशन को सपोर्ट करती है। जिसकी वजह से अधिकतर लोग इस फ़ोन की लॉन्चिंग इंतजार कर रहें है तो आइए अब जानतें है इसके खास फीचर्स के बारें में:
Mi MIX Flip 2 नई इनोवेटिव तकनीक से है लैस

Mi MIX Flip 2 में Snapdragon 8 Extreme Edition चिपसेट लगाया गया है, जो कंपनी के अनुसार इसे “Pro candy-bar फ्लैगशिप” के बराबर परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है। इसमें 12GB रैम के साथ Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिससे देखकर हम कह सकते है की यह फोन Xiaomi ने भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
इसके अलावा फोन में दी गई है 5165mAh की Xiaomi Jinshajiang बैटरी, जिसमें 10% सिलिकॉन कंटेंट है और जिसकी एनर्जी डेंसिटी 843Wh/L बताई गई है। इतना ही नहीं, यह फोन 50W वायरलेस सेकंड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले और हिंग टेक्नोलॉजी में नया इनोवेशन
Xiaomi MIX Flip 2 में 6.86-इंच की 50μm अल्ट्रा-टफ फ्लेक्सिबल ग्लास डिस्प्ले दी गई है। आपको बतादें की इस फोन की खास बात यह है कि इसमें नया Xiaomi कील हिंग सिस्टम लगाया गया है, जो इंडस्ट्री का पहला “तीन-स्टेज कनेक्टिंग रॉड + चार फ्लोटिंग प्लेट” स्ट्रक्चर अपनाता है। वहीं कंपनी का दावा है कि 2 लाख बार फोल्ड करने के बाद भी स्क्रीन पर क्रीज की गहराई 50μm से कम रहती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता तभी चलेगा जब लॉन्च होगा। और उसके बाद डिवाइस का इस्तमाल रोजाना किया जायगा।
मल्टीटास्किंग और UI एक्सपीरियंस को मिली नई ऊंचाई
Xiaomi MIX Flip 2 फोन में डेस्कटॉप ऐप्स को एडिट करने, मल्टीटास्किंग कार्ड्स को चलाने और गैलरी या अल्बम व्यू जैसे फीचर्स को भी एक्सेस किया जा सकता है, वह भी बिना फोन को खोले। यानी एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस की गारंटी। Xiaomi MIX Flip 2 में आपको देखने को मिलेगीं।
GeekBench स्कोर और प्री-लॉन्च परफॉर्मेंस

Xiaomi MIX Flip 2 का GeekBench स्कोर भी लीक हो चुका है, जिसमें यह साफ हुआ है कि फोन में Snapdragon 8 Extreme Edition चिप, 12GB RAM और Android 15 OS मौजूद हैं। यह इसे मार्केट के सबसे पावरफुल फोल्डिंग फोन में से एक बनाता है।
Xiaomi MIX Flip 2 के फीचर्स:
Xiaomi MIX Flip 2 फीचर | |
---|---|
External Display | 4.01-इंच M9 लाइट स्क्रीन, 3200nits ब्राइटनेस |
Processor | Snapdragon 8 Extreme Edition |
Battery | 5165mAh (843Wh/L, 10% सिलिकॉन) |
Wireless Charging | 50W सेकंड चार्जिंग सपोर्ट |
RAM + OS | 12GB RAM + Android 15 |
Screen Technology | 6.86” अल्ट्रा-टफ ग्लास, <50μm क्रीज डेप्थ, 2 लाख फोल्ड टेस्ट |
Hinge Mechanism | तीन-स्टेज रॉड + चार फ्लोटिंग प्लेट्स |
Extra UI Features | मल्टीटास्किंग कार्ड्स, डेस्कटॉप ऐप्स एडिटिंग, गैलरी व्यू |
App Support | 500+ हाई-यूज़ ऐप्स |
Xiaomi MIX Flip 2 की भारत में संभावित कीमत
Xiaomi MIX Flip 2 की भारत में संभावित कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह प्रीमियम फोल्डिंग स्मार्टफोन भारत में ₹89,999 से ₹99,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Extreme Edition चिपसेट, 12GB रैम, 5165mAh की बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स शामिल हैं।
Xiaomi MIX Flip 2 भारत में कब लॉन्च होगा?
Xiaomi MIX Flip 2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चीन में 26 जून 2025 को इसका ग्लोबल डेब्यू तय माना जा रहा है। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, Xiaomi इसे चीन में लॉन्च करने के बाद जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतार सकता है। कंपनी आमतौर पर अपने प्रमुख फ्लैगशिप डिवाइस को चीन में लॉन्च के कुछ हफ्तों के भीतर भारत में पेश करती है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi MIX Flip 2 भारत में जुलाई 2025 के अंत या अगस्त 2025 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन को देखते हुए यह भारत में Samsung Galaxy Z Flip सीरीज़ को सीधी टक्कर देगा।