Huawei ने अपनी लेटेस्ट Pura 80 Series और नया MatePad 11.5 (2025) टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया। Pura 80 Series में तीन प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं — Huawei Pura 80, Pura 80 Pro और Pura 80 Ultra। साथ ही, MatePad 11.5 का 2025 एडिशन भी अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इन डिवाइसेज़ को यूरोप में सबसे पहले पेश किया है, आपको बतादें जल्द ही ये एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी लॉन्च हो सकते हैं।
Huawei की नई Pura 80 Series हर किसी और अपनी और अट्रैक्ट कर रहीं है इसका अट्रैक्ट करने का मुख्य कारण कैमरा सेटअप और स्टाइलिश डिजाइन है। खासकर Pura 80 Pro और Ultra में 1-इंच का बड़ा कैमरा सेंसर दिया गया है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और प्रोफेशनल शूटिंग को एक नए स्तर पर ले जाता है। तो आइए अब बात करते है इसके मॉडल और कीमत के बारें में:
Huawei Pura 80 Series के मॉडल और कीमत:
| Huawei Pura 80 Series मॉडल | वेरिएंट | कलर विकल्प | कीमत (Euro) |
|---|---|---|---|
| Huawei Pura 80 | जानकारी नहीं मिली | जानकारी नहीं मिली | जानकारी नहीं |
| Pura 80 Pro | 12GB RAM + 512GB स्टोरेज | Glazed Red, Glazed White, Glazed Black | 1,099 € |
| Pura 80 Ultra | 16GB RAM + 512GB स्टोरेज | Prestige Gold, Golden Black | 1,499 € |
Huawei Pura 80 Pro और Ultra मॉडल को हाई-एंड स्मार्टफोन की कैटेगरी में रखा गया है, जिसमें पावरफुल कैमरा सेंसर और 512GB स्टोरेज जैसी खूबियां देखने को मिलती हैं। आपको बतादें की फिलहाल, Pura 80 (बेस मॉडल) की कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
Huawei MatePad 11.5 (2025): फीचर्स और कीमत

इसके साथ Huawei ने नया MatePad 11.5 (2025) टैबलेट भी पेश किया है, जो दो वेरिएंट्स में आता है। इसका PaperMatte Edition छात्रों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
| वेरिएंट | स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन | कलर विकल्प | कीमत (Euro) |
|---|---|---|---|
| Standard Version | 8GB RAM + 128GB स्टोरेज | Violet, Space Gray | 289 € |
| PaperMatte Edition + Keyboard | 8GB RAM + 256GB स्टोरेज | Violet, Space Gray | 429 € |
PaperMatte डिस्प्ले के साथ आने वाला यह टैबलेट लिखने-पढ़ने और डिजिटल स्केचिंग के लिए एक बेहतर अनुभव देता है। कीबोर्ड बंडल के साथ यह लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Huawei Pura 80 Series उपलब्धता
Huawei ने पुष्टि की है कि इन डिवाइसेज़ की बिक्री सबसे पहले यूरोपीय बाजार में शुरू होगी। इसके बाद कंपनी इन्हें अफ्रीका और एशिया के कुछ चुनिंदा देशों में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, Huawei Pura 80 के बेस मॉडल की कीमत और सटीक उपलब्धता की जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
निष्कर्ष:
Huawei ने Pura 80 Series और MatePad 11.5 (2025) के जरिए एक बार फिर यह दिखा दिया है कि वह प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत वापसी कर रही है। शानदार कैमरा, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और स्टाइलिश डिजाइन इस सीरीज को बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाते हैं। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी इन डिवाइसेज़ के लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
अगर आप हाई-एंड स्मार्टफोन या टैबलेट की तलाश में हैं, तो Huawei की यह नई रेंज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।







