Xiaomi ने आज एक खास घोषणा करते हुए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 15 Ultra का नया लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट पेश किया है। यह नया वर्जन Leica के क्लासिक कैमरा डिजाइन से प्रेरित है और इसमें तीन आकर्षक कलर ऑप्शन – लाइट ब्लू, डार्क पर्पल और डार्क ब्राउन – दिए गए हैं। इस लिमिटेड एडिशन की आधिकारिक लॉन्चिंग आज रात Xiaomi के ‘People, Cars and Home Ecosystem Conference’ में की जाएगी।
Xiaomi का यह नया प्रयोग न केवल डिज़ाइन के मामले में खास है, बल्कि एक फैशन इमेजिंग सेट के साथ पेश किया जाएगा, जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी को अगले स्तर पर ले जाने का वादा करता है। इस वेरिएंट को देखकर यह साफ है कि Xiaomi अपने फ्लैगशिप सीरीज को प्रोफेशनल कैमरा यूजर्स की पसंद बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
क्या है खास नए Xiaomi Mi 15 Ultra लिमिटेड एडिशन में?

बतादें की Xiaomi ने इस बार Mi 15 Ultra को और भी प्रीमियम बनाने के लिए Leica क्लासिक कैमरा डिजाइन से इंस्पायर्ड कलर वेरिएंट को पेश किए हैं। इसमें आपको तीन शानदार कलर मिलते हैं:
कलर विकल्प | डिज़ाइन इंस्पिरेशन |
---|---|
Light Blue | Cool & Minimalist Look |
Dark Purple | Elegant & Royal Vibe |
Dark Brown | Vintage Leica Touch |
इन कलर ऑप्शन्स को हाई-क्वालिटी फिनिश और कैमरा-ग्रेड बनावट के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह एक कलेक्टर्स एडिशन जैसा महसूस होता है।
Xiaomi Mi 15 Ultra की पूरी स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
Codename | Nightgod |
Processor | Snapdragon 8 Extreme Edition |
Display | 6.73-इंच 3200×1440 OLED, LTPO, Equal-depth Quad-Curved |
Battery | 6000mAh Jinshajiang Battery (10% Silicon Content) |
Charging | 90W Wired + 80W Wireless Fast Charging |
Camera Setup | 50MP Main (1-inch sensor) + 50MP Ultra-Wide + 50MP Telephoto + 200MP Ultra-Telephoto |
Zoom Feature | 28x Lossless Zoom (Four-Camera Eight-Focal-Length Relay) |
Satellite Features | Tiantong और Xiaomi Xingchen Communication |
Launch date (1st version) | 27 फरवरी 2025 |
Price (starting) | ¥6,499 (लगभग ₹76,000)* |
Xiaomi Mi 15 Ultra नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स है लैस

फोन में Xiaomi Xingchen सैटेलाइट कम्युनिकेशन और Tiantong सैटेलाइट कॉलिंग जैसी हाई-एंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। साथ ही 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग इसे चार्जिंग स्पीड के मामले में भी टॉप पर रखती है।
फैशन इमेजिंग सेट: क्या है इसमें?
Xiaomi ने इस लिमिटेड एडिशन के साथ एक नया “Fashion Imaging Set” भी पेश किया है, जिसमें कैमरा-थीम्ड एक्सेसरीज, स्टाइलिश फोन केस, और प्रीमियम पाउच शामिल हो सकते हैं। यह सेट खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। तो आइए अब बात करते है Xiaomi Mi 15 Ultra की भारत में कीमत कितनी हो सकती है।
Xiaomi Mi 15 Ultra की भारत में संभावित कीमत

Xiaomi Mi 15 Ultra की भारत में संभावित कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके चीनी वर्जन की शुरुआती कीमत ¥6,499 जिसकी भारत में वैल्यू लगभग ₹76,000 होती है आपको बतादें की अगर हम टेक एक्सपर्ट की माने तो भारतीय बाजार में यह फोन करीब ₹75,000 से ₹85,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। हालांकि, भारत में टैक्स, कस्टम ड्यूटी और अन्य लोकल फैक्टर्स के चलते इसकी कीमत चीन से थोड़ी अधिक हो सकती है।
Xiaomi Mi 15 Ultra भारत में कब लॉन्च होगा?
Xiaomi Mi 15 Ultra की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन टेक इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में अगस्त 2025 तक लॉन्च हो सकता है। चीन में इसे पहले ही फरवरी 2025 में पेश किया जा चुका है और अब इसके लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की घोषणा के बाद भारतीय बाजार में इसकी मांग और चर्चा और भी तेज हो गई है। वैसे तो भारत में Xiaomi आमतौर पर अपने हाई-एंड डिवाइसेज़ को चीन में लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश करता है, ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Mi 15 Ultra की एंट्री जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi Mi MIX Flip 2: फुल-स्कोर फोल्डिंग फोन की पहली झलक देखकर लोगो, कहा यह क्या बना दिया!