Vivo ने चीन में अपने नए फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। आपको बतादें की यह स्मार्टफोन अपने नए लाइटवेट डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे हल्का लार्ज-स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसका वजन सिर्फ 217 ग्राम है। इस डिवाइस में 8.03-इंच की 2K+ LTPO डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, और दमदार 6000mAh की बैटरी दी गई है।
इसके अलावा कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल है, जो ZEISS ऑप्टिक्स के साथ आता है और इस फोन की सबसे खास बात यह है की यह फोन 100x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। तो आइए अब बात करते है Vivo X Fold 5 के अन्य फीचर्स के बारें में:
क्या है Vivo X Fold 5 की सबसे बड़ी खासियत?

अगर हम इस फोन के खास फीचर्स की बात करे तो Vivo X Fold 5 में इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले AMOLED LTPO तकनीक पर आधारित हैं। जो इनर डिस्प्ले 8.03 इंच की है, जिसमें 2K+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है, वहीं बाहरी स्क्रीन 6.53 इंच की है और इसमें भी वही हाई क्वालिटी ब्राइटनेस देखने को मिलती है। दोनों डिस्प्ले Dolby Vision और PWM डिमिंग का सपोर्ट करती हैं।
वहीं हमें इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलता है और इसे 16GB तक रैम व 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित OriginOS 5 पर चलता है और इसमें मल्टीटास्किंग के लिए “Atomic Workbench” नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसमें एक साथ 5 ऐप्स चला सकते हैं। इसके साथ ही आइए अब बता करते है इसके कैमरा की और जानतें कैसी इसकी क्वालिटी।
Vivo X Fold 5 कैमरा

फोन के रियर में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ आता है:
- 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर (OIS के साथ)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम)
ZEISS की तकनीक से लैस यह कैमरा प्रोफेशनल फोटो क्वालिटी देता है, खासतौर पर पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी में। कुल मिलाकर Vivo X Fold 5 के कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी है।
कनेक्टिविटी
अगर हम Vivo X Fold 5 फोन की सेफ्टी की बात करे तो यह फोन IPX8, IPX9 और IP5X की वॉटर-प्रूफ और डस्ट-प्रूफ सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा इसमें FS55 स्टील और कार्बन फाइबर से बना नया हिंज सिस्टम है जो लंबे समय तक चलने वाला है। तो आइए अब जानते है इस फोन में और क्या दिया गया है:
- डुअल स्टीरियो स्पीकर
- NFC, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4
- GPS के साथ NavIC सपोर्ट
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
- और Apple डिवाइसेस से इंटीग्रेशन (AirPods, Mac, Watch आदि)
कीमत और वेरिएंट

Vivo X Fold 5 को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है – Titanium, Clear White और Pine Green।
इसके चार स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं:
वेरिएंट | कीमत (युआन) | भारतीय कीमत (अनुमानित) |
---|---|---|
12GB + 256GB | 6999 | ₹81,000 |
12GB + 512GB | 7999 | ₹92,500 |
16GB + 512GB | 8499 | ₹98,000 |
16GB + 1TB | 9499 | ₹1,09,000 |
आपको बतादें की यह कीमत संभावित है लेकिन जब Vivo X Fold 5 भारत में लॉन्च होगा तो इसकी कीमत भिन हो सकती है इसलिए आप हमारे साथ जुढ़े रहें हम आपको सबसे पहले Vivo X Fold 5 से जुडी जानकारी से अवगत करेंगे।
लॉन्च ऑफर्स
Vivo X Fold 5 के साथ कंपनी ने कई आकर्षक लॉन्च ऑफर्स की घोषणा की है, जो शुरुआती खरीदारों के लिए इसे और भी फायदेमंद बनाते हैं। ग्राहक सिर्फ ₹3,500 में स्क्रीन प्रोटेक्शन प्राप्त कर सकते हैं, जबकि करीब ₹9,000 में उन्हें एक्सीडेंटल डैमेज कवर मिलेगा। इसके अलावा, ₹4,500 में एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प भी दिया गया है।
कंपनी पुराने डिवाइस के बदले ₹20,000 तक का ट्रेड-इन बोनस भी दे रही है। इतना ही नहीं, खरीदारों को एक शानदार वेलकम गिफ्ट पैक भी मिलेगा जिसकी कीमत करीब ₹58,000 है। ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और केवल चीन में प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों पर लागू होंगे।
Vivo X Fold 5 भारत में कब लॉन्च होगा?
Vivo X Fold 5 को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे साल 2025 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। वहीं हमें Vivo X Fold 5 लॉन्च के समय कंपनी की और से कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स भी देखने को मिल सकते है।
निष्कर्ष
Vivo X Fold 5 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है जो शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 2K LTPO डिस्प्ले, ZEISS ट्रिपल कैमरा, 100x ज़ूम, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी जैसी टॉप क्लास सुविधाएं हैं। IPX9+ रेटिंग और Apple डिवाइस इंटीग्रेशन इसे और खास बनाते हैं। यह फोल्डेबल सेगमेंट में एक बेंचमार्क सेट करता है। कुल मिलाकर क्या आप भी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का भारत में लॉन्च का इंतजार करें है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।