Vivo ने अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 5 के साथ एक और नया और किफायती गैजेट लॉन्च कर दिया है, जो हर स्मार्टफोन यूजर के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। बतादें की कंपनी ने चीन में अपना नया 22.5W वाला 10,000mAh का पोर्टेबल पावर बैंक पेश किया है, जिसकी कीमत मात्र 99 युआन जो भारतीय रूपयें में लगभग ₹1,150 रखी गई है। इस पावर बैंक की खासियत इसकी दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग स्पीड और इन-बिल्ट USB Type-C केबल है।
इसके अलावा Vivo ने दावा किया है कि यह नया पावर बैंक iPhone 16 को मात्र 30 मिनट में 0 से 53% तक चार्ज कर सकता है। वहीं, Vivo X200S और iQOO 13 जैसे स्मार्टफोन्स को भी यह 30 मिनट में 33% और 35% तक चार्ज कर देता है।
आपको बतादे की यह पावर बैंक 181 ग्राम हल्का है और केवल 1.5 सेंटीमीटर मोटा है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ओवरचार्ज, ओवरकरंट और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं से बचाव के लिए एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए अब बता करते है इसके अन्य खास फीचर्स के बारें में विस्तार।
क्यों है Vivo 22.5W Power Bank इतना खास?

आपको बतादें की Vivo का नया पावर बैंक 10,000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है और यह 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें पहले से ही एक बिल्ट-इन USB Type-C केबल दी गई है, जिससे आपको अलग से केबल ले जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। तो आइए जानतें है इसके अन्य फीचर्स के बारें में:
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
बैटरी कैपेसिटी | 10,000mAh |
चार्जिंग आउटपुट | 22.5W (फास्ट चार्जिंग) |
वजन | 181 ग्राम |
मोटाई | 1.5 सेंटीमीटर |
इन-बिल्ट केबल | हां, USB Type-C |
सेफ्टी फीचर्स | Overcharge, Overcurrent, Short Circuit Protection |
चार्जिंग स्टैंडर्ड सपोर्ट | QC 2.0, PPS, PD 3.0 |
ड्यूल डिवाइस चार्जिंग सपोर्ट | हां |
LED इंडिकेटर | हां |
कीमत | 99 युआन (लगभग ₹1,150) |
Vivo 22.5W Power Bank की कितनी है कीमत
Vivo 22.5W Power Bank की कीमत चीन में मात्र 99 युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹1,150 के आसपास बैठती है। इस कीमत में यूजर्स को 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इन-बिल्ट USB Type-C केबल और कई सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। हालांकि फिलहाल यह केवल चीन में उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे बहुत ही जल्द भारत और अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है।
Vivo 22.5W Power Bank कितनी देर में होता हैं फोन चार्ज
Vivo का नया 22.5W पावर बैंक तेज चार्जिंग की क्षमता के साथ आता है, जिससे यह स्मार्टफोन को बहुत ही कम समय में चार्ज कर सकता है। आपको बतादें की कंपनी के अनुसार, यह पावर बैंक iPhone 16 को सिर्फ 30 मिनट में 0 से 53 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। इसके अलावा, Vivo X200S को सिर्फ 30 मिनट में 33 प्रतिशत और iQOO 13 को 35 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इतनी तेज चार्जिंग स्पीड Vivo के इस Power Bank को खास बनाती है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जिन्हें बाहर यात्रा करते समय या ऑफिस के दौरान जल्दी-जल्दी अपने फोन को चार्ज करने की ज़रूरत होती है।
क्या आपको नया Vivo 22.5W Power Bank खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा पावर बैंक ढूंढ रहे हैं जो बजट में हो, हल्का हो और तेज़ चार्जिंग प्रदान करे, तो Vivo का यह नया 22.5W Power Bank आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 10,000mAh की दमदार बैटरी, इन-बिल्ट USB Type-C केबल और सिर्फ ₹1,150 की कीमत इसे बेहद किफायती बनाती है। इसके अलावा यह iPhone 16, Vivo X200S और iQOO 13 जैसे स्मार्टफोन्स को मात्र 30 मिनट में 33% से 53% तक चार्ज कर सकता है, जो इसकी चार्जिंग क्षमता को साबित करता है।
इसके अलावा, इसमें ओवरचार्ज, ओवरकरंट और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे डिवाइस सुरक्षित रहता है। हल्के वजन और पतले डिजाइन के कारण इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। कुल मिलाकर, यदि आप एक भरोसेमंद, तेज़ और सुरक्षित पावर बैंक की तलाश में हैं, तो Vivo का यह नया Power Bank आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
कब होगा भारत में लॉन्च Vivo 22.5W Power Bank?
Vivo ने इस पावर बैंक को फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया है। भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी के अन्य एक्सेसरीज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए संभावना है कि यह जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है। अगर Vivo के इस पॉवर बैंक की भारत में उपलब्ध की बात करें तो जुलाई या अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है।