हाल ही में एक न्यूज़ रिपोट सामने आ रही है जिसके अनुसार Xiaomi लंबे समय से AI और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और अब कंपनी एक कदम और आगे बढ़ते हुए Meta के पॉपुलर Ray-Ban AI ग्लासेस को सीधी टक्कर देने वाली है। कंपनी के अनुसार, ये ग्लासेस न केवल फैशनेबल होंगे बल्कि AI असिस्टेंट, कैमरा और ऑडियो मॉड्यूल जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस होंगे। तो आइए अब जानतें है इस AI Glasses के बारें में:
लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में Xiaomi के AI Glasses

हाल ही में चर्चित टेक ब्लॉगर @数码闲聊站 ने दावा किया है कि Xiaomi के यह AI Glasses लगभग Meta Ray-Ban की तरह ही होंगे और इनका निर्माण Goertek कंपनी के साथ मिलकर किया गया है। गौरतलब है कि नवंबर 2024 से ही यह खबरें आ रही थीं कि Xiaomi इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
अगर हम विशेषज्ञों की मानें तो Xiaomi चीन का पहला बड़ा ब्रांड होगा जो इस नई AI Glasses कैटेगरी में कदम रखेगा। टेक जगत में इसे एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है।
इन फीचर्स से लैस होंगे Xiaomi AI Glasses
फीचर | Xiaomi के AI Glasses |
---|---|
AI इंटीग्रेशन | स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट, रियल-टाइम ट्रांसलेशन |
ऑडियो सिस्टम | इन-बिल्ट हेडफोन मॉड्यूल |
कैमरा | हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो रिकॉर्डिंग |
डिज़ाइन | स्टाइलिश फ्रेम, Ray-Ban जैसी लुक |
अन्य फीचर्स | स्मार्ट होम कंट्रोल और सोशल इंटरैक्शन |
उदाहरण के तौर पर, यदि आप किसी विदेशी देश में हैं और भाषा नहीं जानते, तो यह चश्मा रीयल टाइम में आपके सामने दिखाई जा रही टेक्स्ट या संवाद को आपकी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा। यह उन लोगो के लिए मददगार साबित होने वाली है।
Xiaomi Vs Meta: मुकाबला होगा जबरदस्त
डिवाइस | निर्माता | कैमरा | AI सपोर्ट | सम्भवित कीमत |
---|---|---|---|---|
Xiaomi AI Glasses | Xiaomi + Goertek | हां | हां | ₹25,000 – ₹35,000 |
Meta Ray-Ban | Meta + EssilorLuxottica | हां | हां | ₹30,000 – ₹40,000 |
Xiaomi का दावा है कि उसकी तकनीक “Meta Ray-Ban से कहीं अधिक पर्सनल और लोकलाइज़्ड यूज़” के लिए बेहतर होगी।
भारत में लॉन्च की उम्मीद?

फिलहाल Xiaomi ने Xiaomi AI Glasses को केवल चीन में लॉन्च की जानकारी दी है, लेकिन भारत में Xiaomi की बड़ी यूज़र बेस और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए जल्द ही यह डिवाइस भारत में भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही हम अगर Xiaomi की पीछे की रणनीति को देख तो Xiaomi अपने नए डिवाइस को सबसे पहले चीन में लॉन्च करती है उसके बाद कुछ ही दिनों में भारत में भी लॉन्च करती है, इसलिए हमें यकीन है की यह डिवाइस भी भारत में जल्द ही लॉन्च होगा।